अक्षय तृतीया 2025: सोना-चांदी की कीमतों में हुआ सस्ता , जानिए आज के रेट और शुभ मुहूर्त

आप सभी को अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएँ! मैं हूँ नेत्रपाल, आपके लिए लेकर आया हूँ सोने और चांदी की ताज़ा कीमतों की खबर, क्योंकि आज, 30 अप्रैल 2025 को पूरे देश में अक्षय तृतीया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ये दिन सोना-चांदी और आभूषण खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। “अक्षय” यानी जो कभी खत्म न हो, और मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है। तो आइए, जानते हैं आज के सुनहरे अपडेट्स!

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
इस साल अक्षय तृतीया का शुभ समय कल, 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे शुरू हुआ और आज दोपहर 2:12 बजे तक रहेगा। सबसे शुभ मुहूर्त आज सुबह 5:40 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है। इस दौरान सोना, चांदी या बर्तन खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। तो अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, ये है सबसे अच्छा समय!

प्रमुख शहरों में सोने के रेट
चलिए, अब नज़र डालते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम पर:

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹97,693 और 22 कैरेट ₹89,563 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई में 24 कैरेट ₹97,547 और 22 कैरेट ₹89,417 प्रति 10 ग्राम।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट ₹97,535 और 22 कैरेट ₹89,405 प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई में 24 कैरेट ₹97,541 और 22 कैरेट ₹89,411 प्रति 10 ग्राम।

आपको बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.99% शुद्ध होता है, जो सबसे खरा माना जाता है। वहीं, 22 कैरेट में तांबा या जिंक जैसी धातुएँ मिलाकर इसे आभूषणों के लिए मज़बूत बनाया जाता है।

MCX पर कीमतों में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में कुछ कमी देखी गई। जून डिलीवरी वाला सोना ₹95,353 प्रति 10 ग्राम पर खुला, लेकिन सुबह 11:26 बजे तक ₹372 की गिरावट के साथ ₹95,220 पर ट्रेड कर रहा था। कल ये ₹95,592 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी ₹96,113 प्रति किलो पर खुली, लेकिन ₹1,050 की कमी के साथ ₹84,575 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी?
पिछले साल अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोने का रेट ₹73,500 था। अब ये ₹94,000 से ₹95,000 के बीच पहुँच गया है। यानी एक साल में करीब ₹27,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़त और लगभग 30% का शानदार रिटर्न! चांदी भी पीछे नहीं रही, जो करीब ₹14,000 प्रति किलो महँगी हो चुकी है।

2023 की अक्षय तृतीया पर 24 कैरेट सोना ₹73,240 प्रति 10 ग्राम था। अब वही सोना ₹95,000 के आसपास है। और अगर 2019 की बात करें, तो तब 10 ग्राम सोना सिर्फ़ ₹31,729 था, जो अब ₹95,000 तक पहुँच गया है। यानी 6 साल में सोने की कीमत तीन गुना से ज़्यादा बढ़ चुकी है! हाल ही में, 22 अप्रैल 2025 को सोने ने पहली बार ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम का आँकड़ा भी छुआ था।

सोना खरीदने से पहले ये जान लें
अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आज का रेट ज़रूर चेक करें। इसके अलावा, मेकिंग चार्ज और GST भी कीमत में जुड़ते हैं, तो फाइनल कीमत पर ध्यान दें। सोना सिर्फ़ एक आभूषण नहीं, बल्कि एक बेहतरीन निवेश विकल्प भी है। हर साल अक्षय तृतीया जैसे खास मौकों पर इसकी डिमांड बढ़ जाती है, क्योंकि लोग इसे शुभ और फायदेमंद मानते हैं।

फिलहाल के लिए सोने-चांदी के बाज़ार से इतना ही। और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें

hello friends

Leave a Comment

8 Countries You Can Tour in 24 Hours 7 Things to Check Before Buying a Second-Hand Tractor Best Mileage Cars Under ₹10 Lakh in India (2025) Top 5 Upcoming Bikes in 2025 You Must Know